
इस पाठ में हमलोग बिहार बोर्ड संस्कृत कक्षा 10 मंगलम् (Mangalam Path Sanskrit Class 10) के प्रत्येक पंक्ति के अर्थ के साथ उसके वस्तुनिष्ठ और विषयनिष्ठ प्रश्नों के व्याख्या को पढ़ेंगे ।
1. मङ्गलम् (शुभ या कल्याणकारी)
पाठ परिचय- इस पाठ में पाँच मन्त्र क्रमशः ईशावास्य , कठ, मुण्डक तथा श्वेताश्वतर नामक उपनिषदों से संकलित है। ये मंगलाचरण के रूप में पठनीय है। वैदिकसाहित्य में शुद्ध आध्यात्मिक ग्रन्थों के रूप में उपनिषदों का महत्व है। इन्हें पढ़ने से परम सत्य (मुख्य शक्ति अर्थात् ईश्वर) के प्रति आदरपूर्ण आस्था या विश्वास उत्पन्न होती है, सत्य के खोज की ओर मन का झुकाव होता है तथा आध्यात्मिक खोज की उत्सुकता होती है। उपनिषदग्रन्थ विभिन्न वेदों से सम्बद्ध हैं
उपनिषद् का अर्थ- गुरू के समीप बैठना
मंगलम् हिन्दी व्याख्या : Mangalam Path Sanskrit Class 10 Bihar Board Notes | पीयूषम् भाग 2 संस्कृत 10th
(उपनिषदः वैदिकवाङ्मयस्य अन्तिमे भागे दर्शनशास्त्रस्य परमात्मनः महिमा प्रधानतया गीयते। तेन परमात्मना जगत् व्याप्तमनुशासितं चास्ति।स एव सर्वेषां तपसां परमं लक्ष्यम् । अस्मिन् पाठे परमात्मपरा उपनिषदां पद्यात्म काः पंच मंत्राः संकलिताः सन्ति।) .
अर्थ- उपनिषद वैदिक साहित्य के अंतिम भाग में दार्शनिक सिद्धांत को प्रकट करते हैं। सब जगह श्रेष्ठ पुरूष परमात्मा की महिमा का प्रधान रूप से गायन हुआ है। उसी परमात्मा से सारा संसार परिपूर्ण और अनुशासित है। सबों की तपस्या का लक्ष्य उसी को प्राप्त करना है। इस पाठ में उस परमात्मा की प्राप्ति हेतु उपनिषद के पाँच मंत्र श्लोक के रूप में संकलित हैं।
हिरण्मयेन पात्रेण सत्यस्यापिहितं मुखम् ।
तत्वम् पूषन्नपावृणु सत्यधर्माय दृष्टये ।।
अर्थ- हे प्रभु ! सत्य का मुख सोने जैसा आवरण से ढ़का हुआ है, सत्य धर्म की प्राप्ति के लिए उस आवरण को हटा दें ।
व्याख्या- प्रस्तुत श्लोक ‘ईशावास्य उपनिषद्‘ से संकलित तथा मङ्गलम पाठ से उद्धृत है। इसमें सत्य के विषय में कहा गया है कि सांसारिक मोह-माया के कारण विद्वान भी उस सत्य की प्राप्ति नहीं कर पाते हैं, क्योंकि सांसारिक चकाचैंध में वह सत्य इस प्रकार ढ़क जाता है कि मनुष्य जीवन भर अनावश्यक भटकता रहता है। इसलिए ईश्वर से प्रार्थना की गई है कि हे प्रभु ! उस माया से मन को हटा दो ताकि परमपिता परमेश्वर को प्राप्त कर सके।
अणोरणीयान् महतो महीयान्
आत्मास्य जन्तोर्निहितो गुहायाम् ।
तमक्रतुरू पश्यति वीतशोको
धातुप्रसादान्महिमानमात्मानः ।।
अर्थ- मनुष्य के हृदयरूपी गुफा में अणु से भी छोटा और महान से महान आत्मा विद्यमान है। विद्वान शोक रहित होकर उस श्रेष्ठ परमात्मा को देखता है
व्याख्या- प्रस्तुत श्लोक ‘कठ‘ उपनिषद् से संकलित तथा ‘मङ्गलम‘ पाठ से उद्धृत है। इसमें आत्मा के स्वरूप तथा निवास के विषय में बताया गया है।
विद्वानों का कहना है कि आत्मा मनुष्य के हृदय में सूक्ष्म से भी सूक्ष्म तथा महान से भी महान रूप में विद्यमान है। जब जीव सांसारिक मोह-माया का त्यागकर हृदय में स्थित आत्मा से साक्षात्कार करता है तब उसकी आत्मा महान परमात्मा में मिल जाती है और जीव सारे सांसारिक बंधनों से मुक्त हो जाता है। इसलिए भक्त प्रार्थना करता है कि हे प्रभु ! हमें उस अलौकिक (पवित्र) प्रकाश से आलोकित करो कि हम शोकरहित होकर अपने-आप को उस महान परमात्मा में एकाकार कर सकें।
bihar board sanskrit class 10th solution
सत्यमेव जयते नानृतं
सत्येन पन्था विततो देवयानः ।
येनाक्रमन्त्यृषयो ह्याप्तकामा
यत्र तत् सत्यस्य परं निधानम् ।।
अर्थ- सत्य की ही जीत होती है, झुठ की नहीं। सत्य से ही देवलोक का रास्ता प्राप्त होता है। ऋषिलोग देवलोक को प्राप्त करने के लिए उस सत्य को प्राप्त करते हैं ।जहाँ सत्य का भण्डार है |
व्याख्या– प्रस्तुत श्लोक ‘मुण्डक‘ उपनिषद् से संकलित तथा ‘मङ्गलम्‘ पाठ से उद्धृत है। इसमें सत्य के महत्व पर प्रकाश डाला गया है। ऋषियों का संदेश है कि संसार में सत्य की ही जीत होती है, असत्य या झूठ की नहीं। तात्पर्य यह कि ईश्वर की प्राप्ति सत्य की आराधना से होती है, न कि सांसारिक विषय-वासनाओं में डूबे रहने से होती है। संसार माया है तथा ईश्वर सत्य है। अतः जीव जब तक उस सत्य मार्ग का अनुसरण नहीं करता है तब तक वह सांसारिक मोह-माया में जकड़ा रहता है। इसलिए उस सत्य की प्राप्ति के लिए जीव को सांसारिक मोह-माया से दूर रहनेवाला भाव से कर्म करना चाहिए, क्योंकि सिर्फ ईश्वर ही सत्य है, इसके अतिरिक्त सबकुछ असत्य है।
bseb 10th sanskrit piyush
यथा नद्यः स्यन्दमानाः समुद्रे-
ऽस्तं गच्छन्ति नामरूपे विहाय।
तथा विद्वान नामरूपाद् विमुक्तः
परात्परं पुरुषमुपैति दिव्यम्।।
अर्थ- जिस प्रकार नदियाँ बहती हुई अपने नाम और रूप को त्यागकर समुद्र में मिल जाती है, उसी प्रकार विद्वान अपने नाम और रूप को त्यागकर परमपिता परमेश्वर की प्राप्ति करते हैं।
व्याख्या- प्रस्तुत श्लोक ‘मुण्डक‘ उपनिषद् से संकलित तथा ‘मङ्गलम‘ पाठ से उद्धृत है। इसमें जीव और आत्मा के बीच संबंध का विवेचन किया गया है। ऋषियों का कहना है कि जिस प्रकार बहती हुई नदियाँ समुद्र में मिल जाती है, उसी प्रकार विद्वान ईश्वर के अलौकिक (पवित्र) प्रकाश में मिलकर जीव योनि से मुक्त हो जाता है। जीव तभी तक माया जाल में लिपटा रहता है जब तक उसे आत्म-ज्ञान नहीं होता है। आत्म-ज्ञान होते ही जीव मुक्ति पा जाता है।
10 Bihar Board Notes | पीयूषम् भाग 2 संस्कृत 10th
वेदाहमेतं पुरुषं महान्तम्
आदित्यवर्णं तमसः परस्तात्।
तमेव विदित्वाति मृत्युमेति
नान्यः पन्था विद्यतेऽयनाय।।
अर्थ- मुझे ही महान पुरूष (परमात्मा) जानो, जो प्रकाश स्वरूप में अंधकार के आगे है। उसी को जानकर मृत्यु को प्राप्त किया जाता है। इसके अलावा दूसरा कोई मार्ग नहीं है। अर्थात् आत्मज्ञान के बिना मोक्ष की प्राप्ति संभव नहीं है।
व्याख्या- प्रस्तुत श्लोक ‘श्वेताश्वतर‘ उपनिषद् से संकलित तथा ‘मङ्गलम‘ पाठ से उद्धृत है। इसमें परमपिता परमेश्वर के विषय में कहा गया है। ऋषियों का मानना है कि ईश्वर ही प्रकाश का पुंज है। उन्हीं के दर्शन से सारा संसार आलोकित होता है। ज्ञानी लोग उस ईश्वर को जानकर सांसारिक विषय वासनाओं से मुक्ति पाते हैं। इसके अलावा दूसरा रास्ता
10 Bihar Board Notes | पीयूषम् भाग 2 संस्कृत 10th
वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Objective Questions)
1. ‘मङ्गलम्‘ पाठ में कितने मंत्र हैं ?
(क) एक
(ख) दो
(ग) चार
(घ) पाँच
उत्तर- (घ) पाँच
2. सत्य का मुँह किस पात्र से ढ़का हुआ है ?
(क) असत्य से
(ख) हिरण्मय पात्र से
(ग) स्वार्थ से
(घ) अशांति से
उत्तर- (ख) हिरण्मय पात्र से
3. सत्यमेव जयते‘ उपनिषद् से लिया गय है ?
(क) ईशावास्योपनिषद्
(ख) मुण्डकोपनिषद्
(ग) कठोपनिषद्
(घ) वृहदारण्यकोपनिषद्
उत्तर- (ख) मुण्डकोपनिषद्
4. ‘हिरण्मयेन पात्रेण…..दृष्टये‘ किस उपनिषद् से लिया गया है ?
(क) ईशावास्योपनिषद्
(ख) मुण्डकोपनिषद्
(ग) कठोपनिषद्
(घ) वृहदारण्यकोपनिषद्
उत्तर- (क) ईशावास्योपनिषद्
5. ‘वेदा हमेतं पुरुषं महान्तम् …. विद्यतेऽयनाय‘ किस उपनिषद् से लिया गया है ?
(क)ईशावास्योपनिषद्
(ख) मुण्डकोपनिषद्
(ग) श्वेताश्वतरोपनिषद्
(घ)वृहदारण्यकोपनिषद्
उत्तर- (ग) श्वेताश्वतरोपनिषद्
6. ‘मंगलम्‘ पाठ कहाँ से संकलित है ?
(क) वेद से
(ख) उपनिषद् से
(ग) पुराण से
(घ) वेदांग से
उत्तर- (ख) उपनिषद् से
7. ‘अणोरणीयान्महतो………महिमानमात्मनः‘ किस उपनिषद् से लिया गया है ?
(क) ईशावास्योपनिषद्
(ख) मुण्डकोपनिषद्
(ग) कठोपनिषद्
(घ) वृहदारण्यकोपनिषद्
उत्तर- (ग) कठोपनिषद्
8. महान से महान क्या है?
(क) आत्मा
(ख) देवता
(ग) ऋषि
(घ) दानव
उत्तर- (क) आत्मा
9. किसकी विजय होती है ?
(क) सत्य की
(ख) असत्य की
(ग) धर्म की
(घ) सत्य और असत्य की
उत्तर- (क) सत्य की
10. नदियाँ नाम और रूप को छोड़कार किसमें मिलती है?
(क) समुद्र में
(ख) मानसरोवर में
(ग) तालाब में
(घ) झील में
उत्तर- (क) समुद्र में
11. किसकी विजय नहीं होती है ?
(क) सत्य की
(ख) असत्य की
(ग) धर्म की
(घ) सत्य & असत्य दोनों की
उत्तर- (ख) असत्य की
12.यह संपूर्ण संसार किसके द्वारा अनुशासित है?
(क) आत्मा
(ख) परमात्मा
(ग) साहित्य
(घ) इनमें कोई नहीं
उत्तर- (ख) परमात्मा
13. उपनिषद के रचनाकार कौन हैं ?
(A) महात्मा विदुर
(B) महर्षि वाल्मीकि
(C) महर्षि वेदव्यास
(D) कालिदास
14. मंगलम पाठ के रचनाकार कौन हैं ?
(A) महात्मा विदुर
(B) महर्षि वाल्मीकि
(C) महर्षि वेदव्यास
(D) कालिदास
Read More………………
Chapter 1 मङ्गलम् (कल्याणकारी/शुभ)
Chapter 2 पाटलिपुत्रवैभवम् (पाटलिपुत्र का वैभव)
Chapter 3 अलसकथा (आलसी की कहानी)
Chapter 4 संस्कृतसाहित्ये लेखिकाः (संस्कृत साहित्य की लेखिकाएँ)
Chapter 5 भारतमहिमा (भारत की महिमा/बड़ाई)
Chapter 6 भारतीयसंस्काराः (भारतीयों के संस्कार)
Chapter 7 नीतिश्लोकाः (नीति संबंधी श्लोक)
Chapter 8 कर्मवीर कथाः (कर्मवीर की कहानी)
Chapter 9 स्वामी दयानन्दः (स्वामी दयानन्द)
Chapter 10 मन्दाकिनीवर्णनम् (मन्दाकिनी का वर्णन)
Chapter 11 व्याघ्रपथिककथाः (बाघ और पथिक की कहानी)
Chapter 12 कर्णस्य दानवीरता (कर्ण की दानवीरता)
Chapter 13 विश्वशांतिः (विश्व की शांति)
Chapter 14 शास्त्रकाराः (शास्त्र रचयिता)